फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किशोरी समेत चार महिलाएं झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना के जरहर गांव में शुक्रवार की दोपहर में बिजली गिरने से एक किशोरी सहित चार महिलाएं झुलस गई। इस दौरान एक दूधारू पशु की मौत हो गई। सभी जख्मी लोगों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जरहर गांव में दोपहर में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। गांव निवासी बिरजू चौहान की पुत्री निशा (16) आंगन में खाना खा रही थी। तभी बिजली निशा पर गिरी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसी तरह गांव के ही लक्ष्मीना (40) पत्नी कल्लू, धनदेई (50) पत्नी राम लगन आदि आंगन मे काम करते समय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इसी तरह थाना के दानौगढा गांव में मनरेगा योजना से हो रही नाले की सफाई में के दौरान राधिका (30) पत्नी रामजी भी बिजली गिरने से चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया। दूसरी घटना क्षेत्र के देवखत गांव में हुई। यहां राम चेला यादव की दुधारू गाय जंगलों में चरते समय बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। इससे गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रामचेला ने इसकी सूचना तहसीलदार और हल्का लेखपाल को दी है। सूचना पाकर वरिष्ठ नेता रामअधार जोसेफ ने भी अस्पताल पहुंचकर झुलसी हुई किशोरी और महिलाओं का हालचाल लिया।
विज्ञापन

इनसेट-
मनरेगा योजना से काम के दौरान झुलसी महिला मजदूर राधिका को उचित मुआवजा दिलाने के लिए उपायुक्त मनरेगा को पत्र लिखा जाएगा।
सुदामा यादव,
खंड विकास अधिकारी, नौगढ़
रिपोर्ट -अशोक जायसवाल
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें