फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः दर्शन कर नासिक से चंदौली लौट रहे परिवार के साथ भीषण हादसा, चार लोगों की मौत; दो गंभीर

Sun, 07 Apr 2024 04:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

Chandauli News: दर्दनाक हादसे की सूचना पर चंदौली स्थित रामकेश यादव के मकान पर कोहराम मच गया। हर कोई उनके घर पहुंच गया। देर शाम शव को उनके घर लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि भांजा बोलेरो लेकर नासिक गया था। नासिक में दर्शन-पूजन कर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
मृत पति-पत्नी और उनके बेटे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलुआ क्षेत्र के जुड़ाहरधन गांव निवासी रामकेश यादव (50) अपने परिवार के साथ नासिक में देवी दर्शन करने गए थे। शनिवार को कार से देवी दर्शन को जाते समय पति-पत्नी और पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, उनकी एक पुत्री और एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन




रामकेश काफी दिनों से नासिक में नौकरी कर रहे थे। दर्शन के लिए चार अप्रैल को ही अपने परिवार को नासिक बुलाए थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रविवार की देर शाम चारों का शव गांव पहुंचेगा। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी है।
विज्ञापन


एक ही परिवार के चार सदस्य
जुड़ा गांव के रहने वाले रामकेश नासिक में ही फलों का धंधा करते थे। वे नेपाल में अपने बहनोई के पास वहां से माल लोड कर अन्यत्र भेजते थे। दर्शन-पूजन करने के लिए अपनी पत्नी कुसुम देवी (45) पुत्र अमन यादव (18) समेत पुत्री, बनारस निवासी भांजा मुकेश यादव (25), किशुनपुरा निवासी विकास (39) को नासिक बुलाया  था।
विज्ञापन


भांजा बोलेरो लेकर नासिक गया था। नासिक में दर्शन-पूजन कर वापस आ रहे थे। रास्ते मे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बाइक वाले को टक्कर मारते हुए विपरीत दिशा से ट्रक में जा भिड़ी। चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। लड़की व भांजा समेत किशुनपुरा के विकास जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें