बबुरी। थाना क्षेत्र के बनौली चट्टी से पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की दो बाइकों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी के पांच मोबाइल के साथ चोरी के आभूषण और 21 हजार रुपया नगद और दो तमंचा मय कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उनका चालान कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष बबुरी सत्येंद्र विक्रम सिंह शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वो बनौली चट्टी पर घेराबंदी कर दो बाइकों पर सवार चार लोगों को पकड़े। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से दो लोडेड तमंचा चोरी की पांच मोबाइल, चांदी के आभूषण, 21 हजार रुपये नगद बरामद हुए। जांच के दौरान बरामद बाइकें भी चोरी की निकली। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बताया कि कि गिरफ्तार आरोपियों में पंकज यादव अलीनगर थाने के पटनवा गांव का, राजकुमार रावत अमोघपुर गांव का रोहित यादव और दीपक कुमार मुगलसराय थाने के काली महाल के निवासी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कई स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं। इसकी जांच की जा रही।