फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाजार बचाने के लिए दुलहीपुर महाबलपुर बचाव संघर्ष मोर्चा का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के कारण पुराने जीटी रोड के किनारे बसे महाबलपुर और दुलहीपुर के बाजार के उजड़ने की आशंका को देखते हुए व्यापारियों ने अब दुलहीपुर महाबलपुर बचाव संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। शुक्रवार की देर शाम दुलहीपुर बाजार में व्यापारियों की बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों का चयन किया गया। चितरंजन सोनकर मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए, जबकि पूर्व प्रधान जलालुद्दीन संयोजक बने। बैठक में बाजार बचाने के लिए हर स्तर पर आंदोलन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में महेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के निर्णय का हर कोई स्वागत कर रहा है लेकिन पड़ाव पीडीडीयू नगर तक सिक्स लेन सड़क का विरोध किया जा रहा है। कहा कि व्यापारियों की समस्या से मुगलसराय विधायक, केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को अवगत कराया गया है। इस दौरान चुनाव अधिकारी समाजसेवी रतनलाल श्रीवास्तव की देखरेख में दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा का गठन कर पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसके तहत महेंद्र शर्मा और विष्णु पटेल उपाध्यक्ष, राहिब जाफरी सचिव, अमित शर्मा कोषाध्यक्ष, सूर्य प्रकाश सिंह मीडिया प्रभारी बनाए गए। कुंदन सोनकर, बुल्लू यादव, जीएम सिद्दीकी, गोविंद गुप्ता, अख्तरुल इस्लाम, राजकुमारी गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें