शिकारगंज। रोजा संस्थान की ओर कोविड से मौत के बाद बेसहारा हुए बच्चों की सहयता में आगे आया है। संस्था की ओर से क्षेत्र के 26 गांवों में 50 बच्चों की खोज की गई। रविवार को इन बच्चों में राशन का वितरण किया गया।
नेवाजगंज में रोजा संस्था के कार्यालय पर ग्राम प्रधान श्याम दुलारी की ओर से जरूरत मंद 13 बच्चो और गरीब परिवार को राशन किट, 35 परिवार को हेल्थ किट का वितरण किया गया। संगठन की ओर से नेवाजगंज, पथरौरिया, महादेवपुर कला, भीषमपुर, गनेशपुर, मुड़हुआ दक्षिणी, पुरानाडीह, पकवा, फिरोजपुर, टकटकपुर के निवासी बच्चों तथा परिवारों को निशुल्क राशन का वितरण किया गया। इस दौरान काउंसलर संध्या ने बताया की हमारी संस्था रोजा एवं सहयोगी संस्था सीआरवाई दिल्ली की ओर से कोविड के दौरान जिनके माता या पिता की मौत हो गई। ऐसे बच्चों को शिक्षा, पोषण, हेल्थ की सहायता दी जा रही है। इस मौके पर राधिका, मो. सब्बीर, बाला, गेना, गुल्लु राम, जय प्रकाश, तेतरा देवी, उमरावती देवी, गीता देवी, बुल्लू, हीरावती, गीता देवी, संगीता, शिवदास, रविंद्र, राघवेंद्र, सुनील, पूजा देवी रहे।