फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिनिर्वाण दिवस पर डॉ.भीमराव आंबेडकर को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठन और राजनीतिक दलों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में बाबा साहेब को आम लोगों को कानूनी अधिकार देकर मजबूत बनने वाला बताया गया।
विज्ञापन

नगर के सपा कार्यालय पर सोमवार को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्माण दिवस पर उनके चित्र पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने माल्यार्पण व फूल अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहब की सोच को जिंदा रखने तथा संविधान को जिंदा रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डा. आंबेडकर ने आम आदमी के हकों व जीवन के लिए जो काम किया वह अतुलनीय है। कमजोर तथा मध्यम वर्गीय समाज के लिए संवैधानिक हक प्रदान करके उनके जीवन में सामाजिक रूप में मजबूत करने का कार्य किए हैं। कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से संविधान को खतरा है। भाजपा सरकार संविधान के इतर कार्य कर रही है। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र पासवान, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष आजाद सिंह, वीरेंद्र बंटी, सुनील कुमार रहे। इसी तरह शहर कांग्रेस कमेटी की ओर चतुर्भुजपुर ओड़वार में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के निर्माण मे डॉ..आंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। देश के संविधान के निर्माण मे उनका योगदान अतुलनीय है। इस दौरान विजय कुमार गुप्ता, संजय मिश्रा, दीपक गुप्ता, भोला गुप्ता, हरी शंकर पाठक, सलमान, गूड्डु, नितिन पांडेय, राजकुमार रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार नगर के सिविल लाइन पूर्वी में स्थित समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सपा नेताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का कृतित्व एवं व्यक्तित्व महान था। इस अवसर पर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, डॉ. रामअधार जोसेफ, दशरथ सोनकर, कमलेशपति कुशवाहा, मृत्युंजय पांडेय, मुस्ताक अहमद खान, बब्बन यादव, शमशेर खान, रामकृत रहे। संचालन विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव ने किया।
पीडीडीयू नगर। भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर रेलकर्मियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। सोमवार की सुबह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें