फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल, पहले भी हो चुकी है दो की मौत

Sun, 03 Oct 2021 03:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

जरखोर गांव को चंदौली के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने गोद लिया है। इसी गांव में रविवार तड़के कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में दो दिनों की बारिश के बाद से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जिलों में कच्चे मकानों के लिए बारिश काल बन गई है। चंदौली के बबुरी थानाक्षेत्र के जरखोर गांव में रविवार तड़के कच्चा मकान भरभराकर कर गिर गया। इससे एक ही परिवार के पांच लोग मलबा में दब गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मलबे निकालकर  सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।घटना की सूचना के बाद कोई भी आला अफसर पीड़ितों की सुध लेने नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीण जिला प्रशासन के खिलाफ नाराज हैं। बता दें कि जरखोर गांव को चंदौली के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने गोद लिया है।
पढ़ेंः आजमगढ़ और चंदौली में गिरे कच्चे मकान, मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत
विज्ञापन


रविवार तड़के जरखोर गांव में कच्चा मकान  गिरने से संजय (40) वर्ष, उसकी पत्नी पूजा (37),  पुत्री सुनैना (9 ) , पुत्र सत्यम (6) और  शिवम (4) वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला। आनन-फानन घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सभी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

बारिश का कहर: चंदौली में 50 से अधिक रिहायशी मकान धराशायी

चंदौली जिले में शुक्रवार और शनिवार को लगातार हुई बारिश के कारण  50 से अधिक रिहायशी मकान धराशायी हो गए। शुक्रवार देर रात मकान के मलबे में दबकर दो लोगों की मौत भी हो गई। गांव से लेकर नगर तक जलजमाव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। वहीं सकलडीहा सहित कई क्षेत्रों में बिजली के पोल गिरने से आपूर्ति बाधित है। पहले से खराब सड़के बारिश की वजह से और बदहाल हो गई हैं।

बलुआ थाना क्षेत्र के पंडितपुर सर्वदा नंदपुर गांव निवासी रामदयाल यादव (48) शुक्रवार की रात्रि खाना खा कर अपनी मड़ाई में सोने के लिए चले गए। तेज बारिश और हवा के कारण मड़ई गिर पड़ी, जिससे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 वहीं धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ दलित बस्ती मे शुक्रवार की रात्रि डेढ़ बजे के करीब बारिश के चलते कच्चा मकान गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने घायल महिलाओं को धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कमला देवी (37) को मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें