कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए जिला प्रशासन गंभीर है। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले 60 से अधिक लोगों को चालान किया। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना महामारी को लेकर जिला प्रशासन से लेकर पुलिस के अधिकारी दिन रात लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके बाद भी लोग लापरवाह बने हुए है। शासन के निर्देश पर कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए पुलिस प्रशासन के साथ स्वास्थ्य महकमा गांव-गांव में लोगों को जागरूक कर रहा है। दो दिन की साप्ताहिक बंदी के दौरान कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा, चतुर्भुजपुर, नईबाजार, भोजापुर, सघन व अलीनगर तिराहा पर अभियान चलाकर बिना मास्क पहने घूम रहे व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे पांच दर्जन से अधिक लोगों का चालान काटा। इस दौरान राहगीर और बाइक सवार को चेताया कि दोबारा कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में कोतवाल अवनीश कुमार राय, कस्बा प्रभारी भूपेशचंद्र कुशवाहा, चौकी प्रभारी हरिकेश राय, राजेश सिंह, अच्छेलाल यादव, राम निवास, धर्मेंद्र शामिल रहे।