फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा में पश्चिमवाहिनी गंगा में लगाई आस्था की डूबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर रविवार को पश्चिमवाहिनी गंगा में डुबकी लगाने को स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ा। आस्थावानों ने पापनाशिनी मां गंगा में डुबकी लगाई और जयकारे लगाए। खराब मोसम और साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू का कुछ असर दिखा लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा स्नार्थियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर गंगा स्नान और दान पुण्य का बहुत बड़ा महत्व है। मान्यता है कि आज ही के दिन धरती पर मां गंगा अवतरित हुईं। आज गंगा स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आज से गंगा के जल में बढ़ोत्तरी शुरू होती है। हालांकि इस बार मानसून पहले ही आने की वजह से गंगा के जल स्तर में पिछले चार दिनों से बढ़ोत्तरी जारी है। रविवार को भी बारिश होती रही। इससे गंगा घाट जाने वाले रास्ते पर कीचड़ की स्थिति रही। बावजूद इसके आस्थावानों की आस्था पर असर नहीं पड़ा। भोर से ही स्नार्थायियों की भीड़ जुटी। गंगा तक मां गंगा के जयकारे गुंजायमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें