शहाबगंज। कस्बा स्थित कबाड़ के गोदाम में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना के बाद जब तब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का कबाड़ जलकर स्वाह हो चुका था।
कस्बा में एसबीआई के समीप चकिया निवासी रामाश्रय चौहान की कबाड़ की दुकान में मंगलवार की दोपहर एक बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पास के दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। पुलिस और क्षेत्र के कुछ लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। व्यवसायी के अनुसार एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सूचना के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने से नागरिकों में रोष व्याप्त रहा। सूचना पाकर तहसीलदार आलोक कुमार भी पहुंच गए और आवश्यक कार्रवाई की।