फास्ट फूड के दुकानदार और ग्राहक के बीच पैसा मांगने को लेकर हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात डाॅ.आंबेडकर तिराहे पर स्थित फास्ट फूड के दुकानदार अनिल केसरी के रेट लिस्ट से उपमा के 10 रुपये अतिरिक्त मांगने पर ग्राहक विजय विश्वकर्मा से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दुकानदार ने दो नामजद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर दुकानदार सहित उनके 15 अन्य अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
बुधवार शाम कस्बे का एक युवक रिश्तेदार के साथ चाट विक्रेता के बेटे की दुकान पर उपमा खाने के लिए गया था। रेट लिस्ट के हिसाब से अतिरिक्त दस रुपये की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। घटना के बाद दुकानदार अनिल केसरी की ओर से दो नामजद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं दूसरे पक्ष विजय विश्वकर्मा की ओर से बृहस्पतिवार को दुकानदार सहित 15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट सहित अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।