नौगढ़ के विशेषरपुर में कूड़ाराजवाहा नहर पर बनी पुलिया के मरम्मत के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। स
- फोटो : samvad
नौगढ़। ब्लॉक के विशेषपुर गांव के कूड़ाराजवाहा नहर पर जर्जर पुलिया के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से बच्चों को प्राथमिक विद्यालय जाने में हादसे का डर रहता है।
नहर से बस्ती में जाने का यही मुख्य रास्ता है, यह पिछले एक साल से बाधित है। कई बार लोग पुलिया से गिरकर लोग घायल भी हो चुके हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राम ने बताया कि समस्या की जानकारी सिंचाई विभाग के जेई को कई बार दी गई, लेकिन उन्होंने बजट न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए। पुलिया की मरम्मत न होने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन बाध्य होंगे। डीएम कार्यालय के सामने भी प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में शारदा प्रसाद, अमरनाथ भारती, जयप्रकाश, रामकेश, राम अवतार, विनोद, पंकज कुमार सहित भीम आर्मी के पदाधिकारी आदि थे।