फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर मारपीट, युवक का कटा कान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़ (चंदौली)। थाना क्षेत्र के मझगाई गांव में देशी शराब की दुकान के सामने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान एक पक्ष के युवक कृपाशंकर का कान कटा गया। उसका इलाज सीएचसी पर चल रहा है। मारपीट के मामले में मंगलवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया वहीं दो लोगों के शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन

नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगाई गांव में लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट हुई थी। एक पक्ष की महिला ने तहरीर दी कि गांव के कुछ लोग देसी शराब की दुकान पर अचानक आये और उनके भाई के लाठी-डंडे से पीटने लगे। इस दौरान जब वे बीच बचाव बीच बचाव करने पर पहुंची तो उसको भी चोटें आ गई। वहीं दूसरे पक्ष से कृपा शंकर यादव ने तहरीर दी कि वन भूमि की जमीन को कब्जा होने से रोकने के लिए गये थे। जिस पर लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें और उनके भाई को पीटा गया। मारपीट के दौरान कृपाशंकर यादव का कान दो कट गया था। सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता बताया कि जांच हो रही है, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें