फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जुलूस निकाला

विज्ञापन
धरना देते अखिल भारतीय किसान महासभा के लोग
विज्ञापन
 किसानों के मुद्दे पर शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में किसानों ने रेल फ्रेड कॉरिडोर के विरोध में            जुलूस निकालकर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

  छितों में धरनारत किसानों ने धरना स्थल से प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार के विरोध में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांगों से सम्बंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली और चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नही हुआ तो हम सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।  इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रेल फ्रेड कारिडोर की ओर की गई किसानों की भूमि अधिग्रहित का आज तक कोई हल नही निकाला गया और न ही किसानों को उचित मुआवजा मिला और ना ही इसके सम्बंध में आलाधिकारियों ने समाधान करने की कोशिश की। छीतों में किसानों ने लगभग 270 दिनों से धरनारत हैं, लेकिन अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आज तक कोई पहल नही किया। खेमस के प्रदेश महासचिव अनिल पासवान ने कहाकि किसान अब अपने हक और अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष के लिए तैयार है। अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव शशिकान्त सिंह ने कहाकि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने किसानों को छला है। इस अवसर पर रमेश राय, मिठाईलाल, किस्मत यादव, श्रवण, कृष्णकान्त यादव, संजय यादव, श्यामसुन्दर, बचानू राम आदि रहे।
विज्ञापन

 सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे। संचालन शशिकान्त कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें