फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। टेल के खेतों के किसान इन दिनों अनियमित विद्युत आपूर्ति, लो वोल्टेज और नहरों में पानी के अभाव की समस्या से जूझ रहे हैं। इन किसानों की धान की नर्सरी तैयार है लेकिन पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। इससे किसानों में शासन-प्रशासन के खिलाफनाराजगी है।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के असना, ककरैत, धीना, ररुआ, जेवरियाबाद, धीना व विश्व बैंक सहित छह फीडरों से करीब 120 गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। वर्तमान में धीना, असना, ककरैत फीडर पर आश्रित पई, कम्हरिया, पिपरदहा, बहोरा चंदेल, डेढ़गांवा, कंजेहरा, कोदई, असना, सुढना, जलालपुर, ककरैत, सिसौड़ा, बकौड़ी, ओयरचक, अदसड़ आदि गांवों के किसान बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। लो वोल्टेज की वजह से किसानों के सबमर्सिबल पंप और पंपिंग सेट नहीं चल पा रहे हैं। वहीं नहरों में भी पानी काफी कम आने से नर्सरी तैयार होने के बाद भी धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि टेल पर स्थित खेतों के किसान हमेशा उपेक्षा का दंश झेलते रहे हैं। इस संबंध में एसडीओ विद्युत कमालपुर जन्मेजय शाहू का कहना है कि ओवरलोड और ऊपर से मिल रहे लो वोल्टेज के कारण समस्या बनी हुई है। शीघ्र ही समस्या दूर कर दी जाएगी।
धीना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में अमड़ा पावर हाउस से बिजली की आपूर्ति होती है। अमड़ा पावर हाउस को सप्लाई गाजीपुर जिले के जमानिया सब स्टेशन से होती है। किसानों का आरोप है कि अमड़ा से बिजली आपूर्ति में सौतेला व्यवहार किया जाता है। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या भी होती है। इन दिनों न तो बिजली मिल रही है न ही नहर में पानी है। धान की नर्सरी तैयार है पर खेत सूखे पड़े हैं। ऐसे में धान की रोपाई बड़ी समस्या बनकर खड़ी हो गई है। सिंचाई विभाग के जेई अंशुमान तिवारी ने एक सप्ताह पूर्व दो दिन में टेल के खेतों तक पानी पहुंचाने की बात की थी पर पानी नहीं दिख रहा है। बिजली विभाग के एसडीओ जन्मेजय साहू ने बताया कि ओवरलोड के चलते ट्रिपिंग होती है। समस्या के समाधान के लिए धीना फीडर का डायवर्जन किया जा रहा है। इस दिशा में करीब 80 प्रतिशत काम हो चुका है। एक सप्ताह में कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है। इससे उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें