चंदौली अंग्रेजों भारत छोड़ो वर्ष गांठ पर सोमवार को किसान संगठनों ने मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं मांगों से संबंधित ज्ञापन सदर तहसीलदार को सौंपा। चेताया कि सरकार यदि मांगों पर अमल नहीं करती है तो आंदोलन तेज होगा।
वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार महामारी में कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। वक्ताओं ने तीनों काले कृषि कानून, 4 श्रम संहिताएं, बिजली बिल 2020, रद्द किए जाए की मांग की। वहीं मनरेगा में सभी को काम, प्रयाप्त बजट, साल में दो सौ दिन काम, प्रतिदिन की मजदूरी बढ़ाने, संविधान प्रदत्त लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बंद करने, मंहगाई पर रोक लगाने, समय सीमा के तहत सभी को टीकाकरण मुफ्त कराने को लेकर आवाज उठाई।