फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में चोरी की घटनाओं पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन की बैठक पीडीडीयू मंडल के कर्मनाशा रेलवे स्टेशन कॉलोनी परिसर में हुई। इसमें रेलवे कॉलोनियों में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताई। बैठक में कॉलोनियों में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किय गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में यूनियन के मंडल सचिव संतोष पासवान ने कहा कि रेलवे कॉलोनी में सुरक्षा का अभाव है। इसकी वजह से आए दिन रेलवे कॉलोनी में चोरी की घटनाएं हो रही है। अभी 12 मई को आवास संख्या 33-सीडी, 34-सी और 34-डी में दिन में उजाले में ताला तोड़ कर चोरों ने सामान चुरा लिया। यह स्थिति तब है जब क्वार्टर से मात्र सौ मीटर की दूरी पर आरपीएफ की तैनाती है। पूर्व में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। कहा कि रेल आवास के समीप असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। रेलवे सुरक्षा बल की ड्यूटी के बाद भी चोरी की घटनाएं सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर रहा है। कहा कि यदि कॉलोनियों में आरपीएफ और जीआरपी की गश्त को नहीं बढ़ाया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में नीरज कुमार नीरज, विकास तिवारी, संतोष पासवान, राकेश कुमार, राजीव यादव, राजमणी कुमार, सुरेश यादव, संतोष कुमार, रामानुज साहू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें