फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के साथ धरना स्थल पर पहुंचे निशा के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में पुलिस दबिश के दौरान निशा यादव उर्फ गुड़िया की मौत हो गई थी। इस मामल में न्याय के लिए भीम आर्मी के सदस्य मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर पिछले चार दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन के चौथे दिन रविवार को निशा की मां और उसके परिजन भी धरना स्थल पर पहुंचे और घंटों भीम आर्मी के साथ बैठकर न्याय की गुहार लगाई। जिलाध्यक्ष शैलेश ने कहा कि बहन निशा के न्याय मिलने तक भीम आर्मी का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना में आजाद समाज पार्टी के बनारस आजमगढ़ जोनल प्रभारी विनय सागर, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार, आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष चंद्र भास्कर, विधानसभा अध्यक्ष लाभम कुमार मौर्या, अभिषेक कुमार, राज कुमार, नवीन सत्यम, अजय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें