फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन के सात माह बाद भी प्रेक्षागृह का नहीं खुला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के मानसनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में लाखों की लागत से बने बहुद्देशीय प्रेक्षागृह का ताला लोकार्पण के सात माह बाद भी नहीं खुला है। प्रेक्षागृह का 12 दिसंबर 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने किया था। इस दौरान वादा किया गया था कि बड़े कार्यक्रमों के लिए लोगों को आसानी से प्रेक्षागृह उपलब्ध हो जाएगी। आज स्थिति यह है कि प्रेक्षागृह को अब तक केंद्रीय विद्यालय को हैंडओवर ही नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिले में प्रेक्षागृह और स्टेडियम की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसको देखते हुए केंद्रीय विद्यालय परिसर में 14 करोड़ की लागत से बहुद्देशीय प्रेक्षागृह का निर्माण किया गया। वर्ष 2018 में तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने इसका शिलान्यास किया था। देश भर में 12 हजार 500 केंद्रीय विद्यालयों में पीडीडीयू नगर का यह प्रेक्षागृह दूसरा सबसे बड़ा है। निर्माण के बाद 12 दिसंबर 2021 को भव्य समारोह के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने संयुक्त रूप से इसका लोकार्पण किया था। इस दौरान वादा किया था कि पं. दीनदयाल उपाध्याय बहुद्देशीय प्रेक्षागृह न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ठीक होगा बल्कि इंडोर खेल में भी सहायक होगा। 820 लोगों की बैठने की क्षमता वाला आडिटोरियम पूरी तरह अत्याधुनिक है। पूरी तरह वातानुकूलित प्रेक्षागृह में अत्याधुनिक हाईक्वालिटी साउंड सिस्टम लगे हैं। वहीं यह पूरी तरह साउंड प्रूफ भी है। इसे सीपीडब्लू ने तैयार किया है। इसके बाद लोग इंतजार कर रहे हैं लेकिन लोकार्पण के बाद अब तक इसका ताला भी नहीं खुला है। इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय के संयोजक मनीष पांडेय ने बताया कि अभी तक प्रेक्षागृह केंद्रीय विद्यालय को हैंडओवर नहीं हुआ है। इसी वजह से अभी इसकी बुकिंग नहीं हो पा रही है। केंद्रीय विद्यालय को प्रेक्षागृह हैंडओवर होने के बाद इसके बुकिंग आदि के नियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें