फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी-पीटी में ब्लास्ट होने से ढ़ाई घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर / दुलहीपुर। चंदासी स्थित विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को दिन में 11 बजे सीटी-पीटी केबल में बलास्ट होने से पूरे पीडीडीयू नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। केबल न मिलने के कारण विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तार को डायरेक्ट जोड़कर दोपहर में डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल की। इस दौरान ढ़ाई घंटे बिजली नहीं रहने से नगर वासियों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में 11 बजे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों के पूछे जाने पर पता चला कि साहूपुरी उपकेंद्र से चंदासी स्थित उपकेंद्र को आने वाली बिजली के लिए लगे सीटी (करेंट ट्रांसफार्मर) व पीटी (प्रोटेक्ट ट्रांसफार्मर) केबल में आंतरिक खराबी आने के कारण ब्लास्ट हो गया है। इससे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली कटने के बाद गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया। वहीं गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद चंदासी उपकेंद्र पर एसडीओ सहित अन्य कर्मचारी गड़बड़ी दूर करने पहुंच गए। उन्होंने सीटी-पीटी से तारों को अलग कर डायरेक्ट जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की। मरम्मत कार्य में करीब डेढ़ घंटे लग गए। मरम्मत कार्य करने वाले कर्मचारियों में जेई सुभाष यादव सहित घनश्याम, रणजीत, संजय, सुशील, विकास रहे।
सीटी-पीटी केबल बदलने के लिए प्रक्रियाओं को पूरा करने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। इस दौरान गर्मी देखते हुए तारों को डायरेक्ट जोड़कर आपूर्ति आरंभ करा दी गई है। स्टोर से केबल मिलते ही बदलकर आपूर्ति पूर्ववत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश यादव, एसडीओ, चंदासी विद्युत उपखंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें