कमालपुर । सकलडीहा थाना क्षेत्र के गौसपुर व कादिराबाद गांव में रविवार को बिजली विभाग की विजिलेंस व प्रवर्तन टीम ने छापा मारी । इस दौरान टीम ने 13 कटियामारों को पकड़ा। जिनके पास कनेक्शन नहीं था उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिनके पास कनेक्शन तो था पर मीटर नहीं लगे थे ऐसे लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
प्रभारी पर्वतन दल आशीष पटेल ने बताया कि बिजली विभाग की टीम लगातार गांवों व कस्बों में नजर रख रही है। ऐसे में जहां भी कटियामारी या अन्य गड़बड़ी मिल रही है, वहां निश्चित रूप से कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अधिशासी अभियंता टेस्ट सेवाराम, प्रभारी प्रवर्तन दल चंदौली अशोक कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता प्रवर्तन दल एसपी पटेल, जेई कृष्ण कुमार मौर्य, मुख्य आरक्षी चंद्रिका प्रसाद, शंकर पटेल मौजूद रहे।