चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव की सदर बस्ती में मंगलवार की सुबह टूट कर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आने पर गाय और बछड़े की मौत हो गई। गाय गांव के एक विधवा महिला की थी जो उनकी आजीविका का भी साधन थी।
बताया कि कुछ समय पहले ही ब्याज पर रुपये लेकर 45 हजार रुपये की गाय खरीदी थी, जिससे उनका गुजारा चल रहा था। बस्ती के लोगों ने मवेशियों की मौत के लिए बिजली निगम को जिम्मेदार बताया है। ग्रामीणों ने कहा बिजली निगम की लापरवाही से हादसा हुआ है। कई बार निगम को तारों की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन सुध नहीं ली गई। एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि मुआवजे के लिए सरकार से मांग की है। हल्का लेखपाल को जांच के आदेश दिए गए हैं।