फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने की मांग

विज्ञापन
मांगों के समर्थन में पीडीडीयू रेलवे के प्लांटडिपो गेट पर प्रदर्शन करते रेलकर्मी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा के बैनरतले रेलकर्मियों ने मंगलवार की सुबह मांगों के समर्थन में कारखाना के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि प्लांट डिपो कारखाना में जो कार्य रेल कर्मचारी करते थे, उसे आउटसोर्सिंग से कराया जा रहा है। इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। कर्मचारियों को सेफ्टी बूट पिछले कई वर्षों से नहीं मिला है। सेफ्टी सामग्री न मिलने की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कारखाना स्थित सभी अनुभागों के शौचालयों की मरम्मत नहीं हुई है। इसकी नियमित साफ-सफाई भी नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि मांगों को जल्द ही पूरा नही किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में शाखा मंत्री सुल्तान अहमद, रामजी यादव ,केदारनाथ तिवारी, मोहन राम, दिनेश कुमार सिंह, बृज मोहन लाल, संजय कुमार शर्मा, संजय कुमार, राकेश कुमार सिंह, रमेश कुमार श्रीवास्तव ,ऋषिकेश यादव, विजय बहादुर प्रताप सिंह, असलम आरजू, करमजीत प्रसाद, महेश कुमार रहे। अध्यक्षता एसपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें