फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में शिकायतकर्ता को न बुलाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद स्थानीय विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भरछा में शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति में जांच किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो ग्रामीण अनशन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि 18 दिसंबर को विद्यालय बंद था। बगैर किसी उच्च अधिकारी के आदेश के विद्यालय के प्रधानाध्यापक वरदराज पांडेय ने विद्यालय को बंद किया था। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक वरदराज पांडेय को निलंबित कर बरहनी बीआरसी से संबद्ध कर दिया। प्रकरण की जांच के लिए बीईओ बरहनी कन्हैया लाल व बीईओ नौगढ़ अवधेश कुमार सिंह को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नियुक्त किया। दो दिन पहले बुधवार को दोनों जांच अधिकारी विद्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायतकर्ता को सूचना दिए बिना ही निलंबित प्रधानाध्यापक की मौजूदगी में जांच की। ग्रामीणों ने कहा कि यह नियम संगत नहीं है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस संबंध में बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बगैर शिकायतकर्ता को सूचना दिए जांच नहीं की जाएगी। यदि ऐसा हुआ है, तो पुन: शिकायतकर्ता की मौजूदगी में जांच होगी। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश सिंह, अखिलेश दुबे, बिजय शंकर, राजकुमार पाल, छोटेलाल कन्नौजिया, बबलू सिंह, , हलचल सिंह, दुर्गेश नारायण सिंह, बिनोद सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें