फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खोदी और गिट्टी डालकर दस महीने से छोड़ा, लोग हो रहे चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाए जा रहे पंचफेड़वा-बनौली चट्टी तक के करीब 10 किमी के धपरी मार्ग को पिछले 10 माह से खोदने के बाद केवल गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है। लगभग 20 गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग का हाल बेहाल है। सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को हो रही है। साइकिल से विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थी सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग से होकर करीब 20 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में शामिल किया गया। इससे लोगों में उम्मीद जगी कि शीघ्र ही सड़क का कायाकल्प हो जाएगा लेकिन उनकी उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब सड़क को खोदकर गिट्टी डालने के बाद छोड़ दिया गया। करीब 10 माह से सड़क पर बिछाई गई गिट्टियों को वैसे ही छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। आए दिन बाइक व सायकिल चालक सड़क पर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। वहीं सवारी ढोने वाले वाहनों में चलना भी काफी जाखिमभरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें