फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य की धीमी गति के कारण दो वर्ष बाद भी तैयार नहीं हो पाया ओवर ब्रिज

विज्ञापन
ताराजीवनपुर के बसरतिया में कच्छप गति से हो रहा ओवरब्रिज का निर्माण। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांव को जोड़ने के उद्देश्य सेबसरतिया गांव के समीप गया रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण पिछले दोवर्षों से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य धीमी गति से होने सेराहगीरों को हर रोज काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बसरतिया गांव के समीप गयारेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज का निर्माण दो वर्षो से चल रहा है। पुल निर्माण कार्य की गति धीमी होने के कारण क्षेत्रके कोरी, धमिना, जलालपुर, धूसखास, बसनी, मुस्तफापुर सहित आधा दर्जन गांवों केलोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकोलेकर ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोईकार्यवाही नहीं हुई। इसको लेकर क्षेत्र के विजय मिश्रा ,कमलेश यादव ,नामवरयादव, केदार यादव,राजेंद्र पाल,बलवंत मौर्य सहित तमाम लोगों ने आक्रोशव्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें