चंदौली। विवादों से घिरे रहने वाले सदर अस्पताल में तैनात नाक, कान व गला चिकित्सक डॉ. प्रशांत सिंह ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की, बोले डाक्टर ने इस्तीफा देने की वजह निजी कारणों को बताया है।
जबकि सपा के पूर्व विधायक मनोज सिह डब्लू ने डाक्टर के इस कदम को हठधर्मिता करार दिया। बोले स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के बाद भी डाक्टर ने गरीब वॉलीबाल खिलाड़ी के नाक का आपरेशन नहीं किया था। जबकि राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी दीपक यादव को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बाद में पता चला कि आपरेशन के बदले चिकित्सक ने 12 हजार रुपये की मांग किया था। इस आरोप की शिकायत सीएमएस डा. भूपेंद्र द्विवेदी, सीएमओ से लेकर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री तक से की गई थी। इसके बाद भी डॉ. प्रशांत ने खिलाड़ी का आपरेशन नहीं किया। सोमवार को डाक्टर ने दीपक को ऑपरेशन के लिए बुलाया था, लेकिन उसका आपरेशन करने की बजाय इस्तीफा दे दिया।