पीडीडीयू नगर। अलीनगर वार्ड नंबर 16 में जीटी रोड किनारे स्थित नाले के पानी की निकासी नहीं होने कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में नाले का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है।
वार्ड नंबर 16 में नाबदान के पानी की निकासी के लिए लगभग दो वर्ष पूर्व नाले का निर्माण कराया गया था। नाले के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से बारिश के दिनों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड के शीतल शर्मा, गणेश प्रसाद, रमेश शर्मा, नखडू पटेल, अंबिका सिंह सहित तमाम लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चेताया कि बरसात से पहले समस्या का निदान नहीं किया गया तो हम लोग एक साथ पर सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।