फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रकों से चुराया हजारों रुपये मूल्य का डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के धरहरा व उकनी वीरमराय गांव में बुधवार की रात चोरों ने सड़क किनारे खड़े ट्रकों से हजारों रुपये मूल्य का डीजल चुरा लिया। खड़े ट्रक से डीजल चोरी की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ावल पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार की रात में चार पहिया वाहन से आये चोरों ने धरहरा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े नंदलाल यादव के ट्रक से हजारों रुपये मूल्य का डीजल चुुरा लिया। वहीं चोरों ने पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर उकनी वीरामराय के सामने गिट्टी लदे बीरेंद्र, कैलाश व शिवकुमार के ट्रकों की टंकी भी खाली कर दी। चालकों के मुताबिक चोरों ने लगभग एक लाख रुपये से ऊपर की कीमत का डीजल चुरा लिया है। घटना के बाद चालकों ने डेढ़ावल पुलिस चौकी को लिखित शिकायत दी है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें