धानापुर। कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को ब्लाॅक स्तरीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह, ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह और बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के उन्नयन के तहत कायाकल्प योजना से 48 विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है। कायाकल्प में प्रदेश के 825 ब्लाॅकों में धानापुर 135वें स्थान पर रहा जो सराहनीय है। ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के भविष्य का निर्माता होता है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीईओ अवधेश नारायण सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री सुजीत जायसवाल, धीरेंद्र विक्रम सिंह रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य मुरलीधर यादव ने की और संचालन इरफान अली मंसूरी ने किया।