चंदौली। मानस एवं आध्यात्म प्रचार समिति की ओर से मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर में चल रहे श्रीराम कथा रस गंगा में देर रात तक भक्तों ने गोता लगाया और प्रभु श्री राम का स्मरण किया। इस दौरान चंद्रबली दास ने कहा कि संत भगवान से मिलने का एक कड़ी होता है। इससे मानव का कल्याण होता है। श्याम किशोर मिश्र, रामचंद्र मिश्र आशीष मिश्रा और साध्वी सावित्री ने भगवान शिव के विवाह की चर्चा करते हुए कहा कि हम सब को शिव विवाह से शिक्षा लेनी चाहिए कि वर और वर पक्ष के के लोग कितना ही निंदा करें नाराज नहीं होना चाहिए। इस दौरान संयोजक हरिद्वार सिंह, जयशंकर दुबे, शिव बच्चन सिंह, पंकज तिवारी, राज नारायण विश्वकर्मा, चंद्रभान सिंह रहे।