फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य यार्ड मास्टर के स्थानांतरण के लिए अस्पताल गेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य यार्ड मास्टर के स्थानांतरण के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनरतले रेल कर्मचारियों ने शनिवार को रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से चीफ यार्ड मास्टर के स्थानांतरण की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही यार्ड मास्टर का स्थानांतरण नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जेके सिंह ने कहा कि चीफ यार्ड मास्टर उच्चाधिकारियों की शह पर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। अधिकारी की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि कर्मचारियों की लड़ाई दिनोंदिन तेज होती जाएगी। इस दौरान रेलवे अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। चेतावनी दी कि गई कि यदि अस्पताल की व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अशोक सिंह, वाईपी सिंह, विपिन कुमार, अश्वनी सिंह, मुन्ना, राजू, जयप्रकाश, बदरुद्दीन, सुरता सेठी, सीबी राय, जगजीवन राम, पी कुजूर, रंजना, एके भारती, रजनीश सिंह रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें