Chandauli News: मटकुट्टा रेलवे फाटक पर एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद किया गया है, जिनके धड़ शव से अलग है। ट्रेन से कटकर मृत्यु हुई है। मौके पर पहुंचकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के मटकुट्टा रेलवे फाटक के सामने रेलवे पटरी पर शनिवार को एक महिला और एक पुरुष की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दोनों पति-पत्नी थे। कर्ज में डूबे होने की वजह से ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। दंपति की चार बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। इनकी पहचान अलीनगर थाना के रेवसा गांव के मूल निवासी बलवंत (42) व प्रेम शिला (40) के रुप में हुई है।
एएसपी डॉ. विनय सिंह ने बताया कि मटकुट्टा रेलवे फाटक पर एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद किया गया है, जिनके धड़ शव से अलग है। ट्रेन से कटकर मृत्यु हुई है।