फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय कोतवाली के बीकापुर गांव के सामने सिकंदरपुर बैरी मार्ग के किनारे पानी भरे गड्ढे में बुधवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान बरौझी गांव निवासी निरंजन पासवान (25) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार निरंजन मंगलवार की रात बाजार में निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के बरौझी गांव के निवासी मुन्ना प्रसाद पासवान का बड़ा पुत्र निरंजन मंगलवार की रात बीकापुर गांव के सामने सिकंदरपुर बैरी मार्ग पर स्थित शराब की दुकान पर गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में निरंजन का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। निरंजन की मौत से उसके परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि निरंजन के नशे के कारण पानी भरे गड्ढे में गिर कर मौत होने की आशंका है। सही कारण का पता पोस्टमार्टम आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें