फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गायब महिला का कुएं में मिला शव, खेत में जाने की बात कहकर घर से निकली थी

Mon, 22 Apr 2024 11:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले के धानापुर थानाक्षेत्र के बभनियाव गांव में एक महिला का शव कुएं में उतराता हुआ मिला। महिला रविवार की दोपहर से गायब थी। घरवाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच शव कुएं में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
गायब महिला का शव कुएं में उतराता मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के धानापुर थानाक्षेत्र के बभनियाव गांव के बाहर एक कुएं में सोमवार की सुबह एक महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के मुताबिक, बसंती देवी (55) पत्नी केशव मौर्या रविवार की दोपहर से गायब थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह जब लोग ढूंढ़ते हुए कुएं के पास गए तो महिला का शव उतराया देखा। 

आनन फानन शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान शव की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को महिला घर से खेत के लिए निकली थी। किसी कारणों से वह कुएं में गिर गई थी। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। पति केशव मौर्या घर पर रहकर ब्लाक मुख्यालय के पास सब्जी की दुकान चलाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें