फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: मामूली विवाद में दलित बस्ती पर दबंगों ने बोला हमला, महिलाओं संग बदसलूकी, झोपड़ी में लगाई आग

Fri, 09 Jul 2021 06:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एसपी चंदौली अमित कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। चार आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है।
 
विज्ञापन
झोपड़ी में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बर्थरा कला गांव के दलित बस्ती में दबंगों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद के बाद लाठी-डंडे से लैस होकर कुछ लोगों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के दलित बस्ती पर हमला बोल दिया। इस दौरान दबंग युवकों ने न सिर्फ दलित बस्ती के लोगों संग मारपीट की बल्कि महिलाओं संग बदसलूकी करने का भी आरोप है। वहीं विरोध करने पर पीड़ितों की झोपड़ियां भी जला दी। 

विज्ञापन


अगलगी की घटना में घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना बृहस्पतिवार की है लेकिन वीडियो शुक्रवार को सामने आया। पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों की शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एसपी चंदौली अमित कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना के संबंध में बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। जिसमें चार आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन, शुक्रवार को वीडियो जारी होने के बाद पुलिस हकरत में आई। बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। पुलिस मामले में जांच में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें