फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में सीआरपीएफ और पुलिस टीम ने की कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जंगलों मेें पुलिस ने कांबिंग तेज कर दी है। सोमवार को नौगढ़ व चकरघट्टा थाना क्षेत्र केजंगलों में सीओ आपरेशन नौगढ़ शेषमणि पाठक के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस फोर्स ने सघन कांबिंग की। इस दौरान पुुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे चरवाहों से पूछताछ की। पता चला वे स्थानीय गांवों के निवासी हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा बल जवानों ने कई मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। सीओ आपरेशन के नेतृत्व में फोर्स ने चंद्रप्रभा सेंचुरी से सटे जंगलों में कांबिंग की गई। इस दौरान सीओ ने जंगलों मे निवास करने वालों से संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की। उन्होंने वनवासियों से कहा कि अगर कोई किसी तरह का प्रलोभन देकर समाज के मुख्य धारा से भटकाने का प्रयास करे तो उसके बारे मेें अविलंब सूचना दें। परेशानी होने पर पुलिस को मित्र समझकर बताएं, ताकि उसका समाधान किया जा सके। सीओ ने नौगढ़ इलाके में लौवारी कला, लौवारी खुर्द, लतमरवा, गोड़टुटवा व चकरघट्टा क्षेत्र के औरवाटाड़, जमसोत, मंगरही, कौवाघाट की बस्तियों से सर्च ऑपरेशन करते हुए चंद्रप्रभा रेंज के जंगलों में कांबिंग की। टीम में थाना प्रभारी नौगढ़ राजेश सरोज, थानाध्यक्ष चकरघट्टा अलखनाराण सिंह सहित पुलिस, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें