फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से उड़ाए नगदी और जेवर

Sat, 21 May 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
चोरी के बाद पुलिस को तहरीर देते पीड़ित परिवार के लोग।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रिया व बिछियां गांव में गुरुवार की रात चोरों ने दो घरों में छत के रास्ते घुसकर 63 हजार रुपये नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन

कोड़रिया गांव निवासी निरंकारनाथ चौबे  परिवार वालों संग घर के बाहर सो रहे थे। देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और आलमारी तोड़कर तीन हजार रुपये नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य का आभूषण चुरा ले गए। सुबह जब घर के लोग उठे तो अंदर सारा सामान बिखरा दिखा। वहीं दूसरी ओर बिछियां गांव निवासी होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप सिंह खाना खाने के बाद रात्रि ड्यूटी पर चले आए और परिजन छत पर सोने चले गए।रात को चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़े और घर में घुस गए। चोर कमरे के अंदर रखा बाक्स, अटैची व बर्तन लेकर वहां से भाग निकले। गांव के कुछ दूर स्थित बगीचे में चोरों ने अटैची व बाक्स तोड़कर उसमें रखा झुमका, अंगूठी, दो सिकड़ी, चार सोने की चूड़ी, हथेली, 60 हजार रुपये नकदी निकालने के बाद अन्य सामान छोड़ दिया। सुबह होमगार्ड जब घर पहुंचे तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन

देखा कि घर का दरवाजा खुला दिखा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें