फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छान मारा चप्पा-चप्पा

Thu, 29 Sep 2016 01:33 AM IST
chandauli
विज्ञापन
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय - फोटो : chandauli
विज्ञापन
बम की सूचना पर बुधवार को जनपद का पुलिस सहित एलआईयू की टीमें पूरे दिन हलकान रही। जनपद मुख्यालय स्थित सदर कचहरी परिसर, रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट व जिला अस्पताल सहित भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध वस्तुओं व व्यक्तियों की तलाशी ली। अचानक भारी संख्या में पुलिस बल की सक्रियता लोगों में चर्चा का विषय रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आईबी की बम विस्फोट की सूचना के बाद जारी हाई एलर्ट के तरह पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

जनपद में सार्वजनिक स्थल पर बम होने की आईबी की सूचना के बाद पुलिस महकमा एलआईयू, बम निरोधक दस्ता, एमटी सेवोटाज, क्यूआरटी की टीमें सक्रिय हो गईं। पुलिस दस्ते ने मिरर मशीन, मेटल डिटेक्टर सहित बम की छानबीन करने वाली आधुनिक मशीनों के साथ जांच पड़ताल की। पुलिस टीम ने वाहनों की सघन चेकिंग की। साथ ही संदिग्धों की तलाशी लेने के साथ ही उनसे पूछताछ की।

नवीन कलेक्ट्रेट भवन के कमरों को पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने खंगाला। कचहरी परिसर में जांच पड़ताल की गई। सीओ सदर प्रमोद यादव, कोतवाल विश्वज्योति राय की मौजूदगी में पुलिस व एलआईयू सहित अन्य टीमों ने चप्पे-चप्पे को खंगाला। वकीलों की चौकियों के नीचे मशीनों से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

एएसपी शशिकांत तिवारी ने कहा कि आईबी ने जनपद में बम विस्फोट की सूचना दी थी। डीजीपी मुख्यालय से जनपद मुख्यालय को एलर्ट जारी किया गया था। इसके मद्देनजर पुलिस ने अभियान चलाया गया।

मुगलसराय में भी पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही। हावड़ा नई दिल्ली रूट पर सबसे महत्वपूर्ण स्थानीय रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस के साथ जीआरपी और आरपीएफ ने पूरे स्टेशन को छानमारा। आधी रात के बाद से शुरू हुई चेकिंग अभियान बुधवार को दिन भर डाग स्क्वायड टीम के साथ जारी रही। मंगलवार की शाम जिले की पुलिस को चेकिंग का आदेश मिला। इसके बाद देर रात एएसपी शशिकांत तिवारी की देेख रेख में सीओ सदर प्रमोद कुमार, कोतवाली पुलिस, कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज मनोज तिवारी दल बल के साथ स्टेशन पर पहुंच कर यात्री हाल, वेटिंग रूम, सभी प्लेटफार्मों की सघन चेकिंग की। वहीं बुधवार की सुबह से पुलिस के साथ जीआरपी कोतवाली प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय अपनी पूरी टीम के साथ व आरपीएफ मुगलसराय पोस्ट प्रभारी व्यंकटेश कुमार दल बल और डाग स्क्वायड टीम के साथ जांच पड़ताल की। स्टेशन पर कड़ाई से जांच की वजह से यात्रियों में भी हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें