फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की हत्या पति-ससुर गिरफ्तार

Thu, 29 Sep 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
murder - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दहेज के लिए ससुराल वालों ने पांच माह की गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने उसके पति, ससुर, सास, जेठानी सहित ननद के खिलाफ स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पति अशोक और ससुर बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



  जनौरा गांव निवासी रतनपाल की पुत्री चंद्रवती (25) की शादी चांदपुर पूठी निवासी अशोक के साथ 2010 में हुई थी। रतनपाल का कहना है कि शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले लगातार दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे।

बताया जाता है कि बीती रात पति अशोक, ससुर बाबू, जेठ राजेंद्र, जेठानी बर्फी देवी सहित ननद आशा और सास ने मिलकर चंद्रवती को गला दबाकर मार दिया। मृतका पांच माह की गर्भवती भी थी। रात आठ बजे ग्रामीणों ने लड़की के पिता को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


पिता परिजनों सहित गांव पहुंचे। मृतका के गले पर चोट के निशान थे। मृतका के पिता की तहरीर पर कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ चितरंजन चौहान ने बताया कि आरोपी पति अशोक और ससुर बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें