फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रख कर लगाया जाम

Sun, 16 Apr 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
विज्ञापन
जाम करते ग्रामीण।
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तेंदुईपुर गांव के समीप सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर चक्का जाम कर दिया था। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। ट्रक मालिक द्वारा उचित मुआवजा देने के आश्वासन पर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के तेंदुईपुर गांव निवासी राम सूरत चौहान (70) अपने घर से पैदल सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर जा रहे थे। तभी बाजार में पटिया उतारने आए ट्रक को ड्राइवर बैक करने लगा। इसी दौरान चपेट में आकर वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इस पर आनन फानन में जुटे लोगों ने सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर शव को रखकर जाम कर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने लेने से रोक दिया। इस बीच पुलिस के प्रयास से ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा और उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इस संबंध कोतवाल ने बताया कि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा      गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें