फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री समेत चार परिजनों पर फ्र ॉड की रिपोर्ट

Sun, 16 Apr 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर।
विज्ञापन
police Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
फतेहपुर। बसपा के पूर्व खेलकूद मंत्री व सपा नेता अयोध्या पाल समेत उनके परिवार के चार लोगों के खिलाफ मैरिज हाल का कांट्रैक्ट तोड़ देने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्व मंत्री पर कांट्रैक्ट का जमा रुपया मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

   शहर के पनी मोहल्ला निवासी महमूद अहमद ने पूर्व मंत्री के सिविल लाइन इलाके स्थित मैरिज हाल को पांच साल के लिए 50 लाख रकम देकर लीज पर लिया था। पूर्व मंत्री ने तीन साल बाद ही कांट्रैक्ट तोड़ दिया। आरोप है कि पीड़ित के पैसा मांगने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और पैसा वापस करने से मना कर दिया। वह पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को पूर्व मंत्री व उनके भाई राजकुमार पाल, बेटे ओमदत्त पाल, अजय पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
    कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि फ्राड के मामले धारा 419 और 420 के तहत पूर्व मंत्री समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि अयोध्या प्रसाद पाल बसपा से तीन बार विधायक रहे हैं। पिछली बसपा सरकार में खेलकूद मंत्री भी रहे हैं। इस बार बसपा छोड़कर उन्होंने सपा से चुनाव लड़ा था और हार गए। दूसरी ओर पूर्व मंत्री अयोध्या पाल का कहना है कि उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें