फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंती विवाद:कीनाराम मठ में हंगामा

Mon, 28 Mar 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
मठ में हंगामा करते लोग
विज्ञापन
क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में प्रबंध समिति के विवाद के निपटारे के लिए रविवार की दोपहर बुलाई गई बैठक में हंगामा होने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। थानाध्यक्ष ने इस मामले के अभिलेखों के साथ दोनों पक्षों को एक सप्ताह बाद बुलाया है। 
विज्ञापन

रामगढ़ के कीनाराम आश्रम की देखरेख व महंत पद को लेकर क्रीं कुंड वाराणसी के प्रबंधक अरविंद के नेतृत्व वाली बाबा कीनाराम समिति और रामगढ़ के ग्राम प्रधान प्रभुनारायण उर्फ लल्ला सिंह की बाबा कीनाराम सेवा समिति में विवाद चल रहा है। वर्तमान में मठ की देखरेख कीनाराम समिति की ओर से धर्मरक्षित राम उर्फ तेजू बाबा कर रहे हैं। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में वाराणसी की कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। मुकदमे का फैसला अरविंद के पक्ष की बाबा कीनाराम समिति के पक्ष में आने के बाद बाबा कीनाराम समिति, क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संयुक्त बैठक रामगढ़ मठ में रविवार को बुलाई गई थी। बैठक के दौरान प्रभुनारायण के पक्ष के लोगों ने धर्मरक्षित राम से धन और खर्च के विवरण की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि चढ़ावे के अतिरिक्त सैयदराजा विधायक मनोज सिंह द्वारा आश्रम को दान  में दी गई गाड़ी का भी पता नहीं है। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष हंगामा करने लगे।
 विवाद बढ़ने पर लोगों ने इसकी  की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद बलुआ थानाध्यक्ष पुनीत परिहार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। बाबा कीनाराम समिति ने मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में होने की जानकारी दी तो दूसरे पक्ष ने केस को लंबित बताया। इस पर एसओ ने  दोनों पक्षों को अपने दावे के समर्थन के अभिलेखों के साथ एक सप्ताह बाद बुलाया है। महमदपुर ग्राम प्रधान बलवंत सिंह यादव, रईयां ग्राम प्रधान  प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव, सदानंद यादव, नन्हकू सिंह, शैलेंद्र सिंह,  जयप्रकाश पांडेय, मदन मोहन सिंह, दीना सिंह, प्रभु नारायण सिंह, प्रभुनाथ  पांडेय, रफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें