फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे को चोरों ने खंगाल डाला

Sun, 05 Feb 2017 12:54 AM IST
chandauli
विज्ञापन
चोरी के बाद का हाल
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत न्यू महाल में बंद मकान को चोरों ने किसी समय खंगाल डाला। चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह लगभग दस बजे हुई जब नौकरानी प्रतिदिन की भांति साफ-सफाई करने पहूुंची।  पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई। मकान मालिक के आने पर ही कितने की चोरी हुई पता चलेगा।
विज्ञापन


न्यू महाल कालोनी निवासी विश्वामित्र शर्मा कुछ दिन पहले किसी कार्य से चेन्नई गए हुए है। मकान की चाबी उषा नामक महिला के पास है जो प्रतिदिन मकान की साफ-सफाई करती है। शनिवार की सुबह जब वह साफ सफाई करने आई तो घर का ताला टूटा देख सन्न रह गई। उसने कमरे में प्रवेश किया तो सारा सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। चोरों ने पूरे कमरे को खंगाल डाला था। उषा ने इसकी जानकारी आस पड़ोस की दी। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मकान मालिक को भी सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं चोरी की सूचना पर मकान मालिक भी चेन्नई से रवाना हो गए है। कोतवाली से लगभग पचास मीटर दूरी पर स्थित मकान से चोरी होने पर लोगों में पुलिस के प्रति खासी नाराजगी है।  कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अंदेशा लाखों की चोरी का है। मकान मालिक की तहरीर पर ही सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें