फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सोनहुल गांव स्थित एक चैरिटेबल हास्पीटल में इलाज के लिए भर्ती शहाबगंज थाना के रसिया गांव निवासी विवाहिता रीता (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हो हल्ला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को समझा बुझाकर शांत कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

विवाहिता रीता देवी के पति सुभाष ने बताया कि 22 सितंबर को अपनी पत्नी को अस्पताल में लेकर आया।यहां चिकित्सकों ने पैसे लेकर इलाज शुरू किया। चिकित्सक उसकी पत्नी को एंबुलेंस से मैक्सवेल हास्पीटल ले गए। यहां आपरेशन से बचचा हुआ लेकिन बच्चा मृत हुआ। चिकित्सकों ने महिला का इलाज किया और उसे वापस घर भेज दिया। उसके घाव का टांका दुखने लगा कि तो उसे सोमवार को फिर से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां शाम को महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद देर शाम परिवार वालों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। हो हल्ला पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिवार वालों को समझा बुझाकर शांत कराया और तहरीर मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृत रीता का मायका कोतवाली के शिकारगंज के सीतापुर गांव में था। कोतवाली पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें