फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोले में फेंकी गई लाश गायब, ढूंढती रही गयी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। थाना क्षेत्र के हौज गिरी बस्ती में स्थित आम के बाग में रविवार को देर शाम झोले में रखकर कुछ फेंका गया था। जिससे बहुत अधिक दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए। दुर्गंध से बचने के लिए ग्रामीणों ने उक्त झोले को डंडे में फंसा कर पास में स्थित रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। डर के मारे किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। सोमवार की सुबह गांव के रतन सिंह परमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो झोला नहीं मिल सका। ऐसी आशंका है कि उसमें मासूम की लाश थी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह गांव वालों की निशानदेही पर झाड़ियों में तलाश करने पर झोला तो मिला पर उसमें से लाश नदारद थी। गांव वालों के साथ चौकी इंचार्ज ने लाश को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन मौके से लाश बरामद नहीं हुई। गांव वालों ने बताया कि उक्त झोले में किसी मासूम बच्चे को टुकड़ों में काटकर फेंका गया था। लाश किसकी थी, कौन फेंका था, इस बात की पुष्टि कोई भी ग्रामीण नहीं कर पाया। ग्राम प्रधान भृगु नाथ सिंह का कहना है कि झोले में शव किसी बच्चे का था, ऐसा प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया था। अब सवाल इस बात का है कि आखिर वह लाश कहां चली गई। उधर सीओ नृपेंद्र का कहना है रात के समय जानवरों ने खा लिया होगा। वैसे इसकी गहराई से जांच करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें