फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटने वाले पति व श्वसुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बरठी गांव में सोमवार को एक महिला को उसके पति और ससुर ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे महिला के पिता ने कोतवाली में पति और ससुर के खिलाफ पुत्री को मारने-पीटने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला के पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विसुंधरी गांव निवासी दीनानाथ की पुत्री पूजा (28) की शादी बरठी गांव में रामवृक्ष के पुत्र चंदन से 23 मई 2017 में हुई थी। विवाह के बाद पूजा ने पुत्र साजन को जन्म दिया जो आठ माह का है। घटना वाले दिन पूजा के ससुर और पति किसी बात को लेकर गांव में कुछ लोगों से विवाद कर रहे थे। आरोप है कि पूजा के झगड़ा करने से मना करने पर उसके ससुर और पति ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। विवाहिता को कई जगह गंभीर चोट लगी है। गांव के अन्य लोगों की सूचना पर पहुंचे पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर पूजा के पति व ससुर उसे अक्सर मारते-पीटते रहते हैं। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महिला के पति व ससुर गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें