फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना फ्लैट पर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आशियाना फ्लैट पर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को भेजा जेल
- तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दी है दबिश
- पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू कर दी है तफ्तीश

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। आशियाना फ्लैट सेक्टर-20 गेट के पास मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ने रवि पुत्र गुरदर्शन सिंह, आशु पुत्र राजिंद्र कुमार कुमार, संजय पुत्र रामसुमेर वासी आशियाना सेक्टर-20 पंचकूला को आशियाना गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने बताया कि मारपीट करने में छह लोग शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते सोमवार को आशियाना फ्लैट के गेट के पास शाम को चार बजे नशे में धुत हुड़दंगियों ने सफाई कर्मचारी संजीव कुमार, अमित कुमार और सत्यवान को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके अलावा बीच बचाव में आए मोंटी और हीरालाल दोनों भाईयों को मारकर घायल कर दिया था। पिटाई के बाद अस्पताल इलाज कराने आए मोंटी, हीरालाल के अलावा निगम के तीनों सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें लोहे की राड और डंडो से आरोपियों ने बुरी तरह पीटा था। इसमें सफाई कर्मचारी संजीव कुमार, अमित कुमार सहित सभी के सिर में चोट आई थी। सेक्टर-20 अतिरिक्त थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही तीनों अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें