फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला खड़ा करने का लेकर विवाद, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। थाना अंतर्गत लेवा गांव में गुरुवार की रात आठ बजे ठेला खड़ा करने की बात को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान वृद्ध गड्ढे में गिरकर जख्मी हो गया। आनन-फानन में परिवार वालों ने वृद्ध को चकिया जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध के पुत्र ने पिता के गढ्ढे में गिरने से मौत की थाने में तहरीर दी है। इसके पहले भाई द्वारा पीटपीट कर वृद्ध की हत्या की खबर इलाके में फैल गई। सूचना पर एएसपी नक्सल वीरेंद्र कुमार यादव, सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह ने मामले की पड़ताल की। गंभीरता को समझते हुए एसपी संतोष कुमार सिंह भी बबुरी थाने पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव निवासी दुखरन के पुत्र छोटेलाल (65) और लक्ष्मण ठेला चलाकर परिवार का गुजर बसर करते हैं। गुरुवार की रात लक्ष्मण ने दरवाजे पर ठेला खड़ा किया था। इसी बीच छोटेलाल भी ठेला लेकर आ गया और लक्ष्मण से ठेला हटाने को कहा। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गाली गलौज शुरू हो गई। इस दौरान छोटेलाल के बेटे भी आ गए और अपने पिता को खींच कर घर में ले जाने लगे। इसी बीच छोटेलाल गड्ढे में गिरकर चोटिल हो गया। परिवार के लोग उसे चकिया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। यहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ पिटाई से वृद्ध के मौत की खबर इलाके में फैल गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष टीबी सिंह, सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह और एडिशनल एसपी वीरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल की। घटना की जानकारी के बाद एसपी संतोष कुमार सिंह भी थाने पहुंच कर मामले की जानकारी ली। मृतक के पुत्र लव कुमार ने थाने में संयोगवश पिता के गड्ढे में गिरने से मौत की तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूछताछ में दुर्घटनाग्रस्त मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें