फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पोल गाड़ने में हुए विवाद में सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर । स्थानीय कोतवाली के भाऊपुर गांव में गुरुवार को बिजली का खंभा लगाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें सात लोग घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भाऊपुर गांव में होली के दिन बिजली का खंभा गाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के हरिशंकर (53) वर्ष व उनकी पत्नी सोनी देवी (48) तथा दूसरे पक्ष के विजय बहादुर(60), राम अजोर (50) , शांति देवी (48) , जमुना देवी (30) व जंग बहादुर (40) घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को मछलीशहर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हरिशंकर, सोनी, शांति देवी व राम अजोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनो पक्षो ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें